Top News

दो मांगो पर सहमत नही होने से नाराज संयुक्त मोर्चा पैक्स महासंघ कर्मचारी बैठे अनिश्चित काल हड़ताल मे

हमारी भी मांगो को सुने मुख्यमंत्री नही तो हड़ताल खत्म नही होगी,,,आनंद त्रिपाठी 

शहडोल जिले मे अपनी मागो को लेकर हड़ताल पर विगत कई दिनो से संयुक्त पैक्स कर्मचारी महासंघ जिला इकाई शहडोल के सहकारिता कर्मचारियो द्वारा अपनी दो मागो पर अड़े हुए हैं वही प्रदेश मंत्री/संभागीय  अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने कहा कि हमारी विशेष रूप से दो मांग है पहला मांग कैडर भर्ती जो रिक्त है या रिक्त किया गया है उसे पुनः फिर से भरे जाये दूसरा मांग वेतनमान जो 7700 सौ ₹ है उसको बढाया जाये जिसकी मांग हम सभी लोग 15 वर्ष से लगातार बीच बीच मे मांग संगठन के द्वारा रखी जाती थी वही ऊपर से हमे अश्वासन दिया जाता था कि आप लोगो की मांगो को पूर्ण रूप से पूरा किया जायेगा लेकिन आज दिनांक तक हमारी मांगो को पूरा नही किया गया और 23 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का शहडोल आगमन हो रहा है हम सभी लोग अपनी मांग पत्र पुनः उन तक पहुंचने के लिए कार्यक्रम स्थल पर जायेंगे वही सहकारिता संयुक्त मोर्चा  कर्मचारी महासंघ जिला इकाई शहडोल के द्वारा दी गई कडी चेतावनी कि अगर हमारी मांगो पर विचार-विमर्श नही किया गया तो ये हड़ताल खत्म नही होगी होने वाली परेशानी के  जिम्मेदार शासन प्रशासन कि होगी हमारी नही। अब देखना होगा कि 23 अगस्त 2023 को मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान इन दो मांगो पर सहमत बना पते है या नही
अगर हड़ताल जारी रहा तो जिले के शासकीय प्रा, मा, विधालय व आश्रमो मे चल रहे  पीएम पोषण योजना का क्या होगा साथ ही पीएम मुक्त राशन गरीबी रेखा राशनकार्ड धारियो को राशन कैसे मिल पायेगा यह एक सोचने का विषय है। शासन प्रशासन कडे कदम उठाए नही तो अब गरीबो की आवाज सुनाई देने लगेगा।
हड़ताल पर बैठे 
पैक्स कर्मचारी महासंघ जिला इकाई शहडोल द्वारा अपने वेतन को लेकर अनिश्चित काल हड़ताल पर विगत कई दिनो से बैठे आनंद त्रिपाठी प्रदेश मंत्री/ संभागीय अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा के गणेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भारतेश मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष रामफल यादव जिला उपाध्यक्ष अभयनंद पाण्डेय जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला अरविंद गौतम रामनारायण शर्मा दीपक द्विवेदी संतोष द्विवेदी राजेंद्र गुप्ता नथूलाल यादव राजकुमार अन्य सैकड़ो की संख्या मे सेल्समैन उपस्थित रहे 

Post a Comment

Previous Post Next Post