55 हजार कर्मचारियो के साथ छलावा किया गया है।जिसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया जाएगा

शहडोल मुख्यमंत्री ने पैक्स महासंघ कर्मचारी के साथ किया महापंचायत के नाम पर छल पहले 15 सितम्बर 2023 को महापंचायत का आयोजन भोपाल मे होना था फिर दिनांक बदल 23 सितम्बर 2023 की तय किया गया पर वह भी दिनांक रद्द कर दिए गए पैक्स महासंघ कर्मचारी द्वारा बताया गया है कि 55 हजार कर्मचारियो का साथ छलावा किया गया है।जिसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया जाएगा साथ ही अपने ज्ञापन पत्र मे पुनः खुली चेतावनी भरे शब्दो पर लिखित पत्र दी गई जिसमे पाच विदुओ पर अपने साथ छल कपट कर गलत अशोसन दिया गया था।अब अपनी मांगो के लिए पैक्स महासंघ कर्मचारी महासंग्राम का शंखनाद  29 सितम्बर 2023 को ज्ञापन देकर आंदोलन प्रारंभ किया जायेगा 30 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पद्धधिकारियो द्वारा सहकारिता मंत्री के बगले के सामने मुण्डन संस्कार किया जायेगा 1 अक्टूबर 2023 को मध्यप्रदेश के सांसद विधायक मंत्री निवास के समक्ष कर्मचारियो द्वारा मुण्डन संस्कार कर ज्ञापन पत्र दिया जायेगा 2 अक्टूबर 2023 को प्रदेश के सभी कर्मचारी व पद्धधिकारी द्वारा भाजपा कार्यालय भोपाल के समक्ष काले वस्त्र मे मौन प्रदर्शन किया जाएगा और 3 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर चक्का जाम जेल भरो आंदोलन किया जायेगा।अपने ज्ञापन पत्र सभी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा भोपाल के उच्च स्तरीय पद्धधकारियो व सभी जिला स्तरीय अधिकारियो को भेज दिए गए है। अब देखना है कि पैक्स महासंघ कर्मचारी संघ की अपनी मांगो के लिए आर पार कि लड़ाई से जीत हो पाती या नही

Post a Comment

Previous Post Next Post