Top News

श्रीराम वनगमन पथयात्रा का शहडोल जिले में राम भक्तों ने निकाली भगवान की झांकी

श्री राम भक्तों ने भगवान श्रीराम के पदचिन्हों का जगह-जगह पर दर्शन एवंं पूजन किया,,,,
 एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम का नारों से गूंजा शहडोल जिला,,, 
शहडोल। श्रीलंका से चलकर शहडोल पहुंची अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम वनगमन पथयात्रा का शहडोल जिले के कई जगहो पर भव्य स्वागत किया गया ।श्रीराम वनगमन पथयात्रा श्रीलंका से प्रारंभ होकर अयोध्या तक बाबा श्री सतनारायण मौर्य के द्वारा निकाली गई है।महाशिव रात्रि में श्रीलंका से चलकर
रामनवमी में अयोध्या तक पहुंचने वाली श्री राम वनगमन पथ यात्रा का रथ बुधवार को बुढार, सेमरा, लालपुर,जमुई, शहडोल पहुंचा जिसका लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री राम भक्त महिला, पुरुष युवा वर्ग के लड़के-लड़कियों एवं समाज सेवीओं
ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में रखे जाने वाले भगवान श्रीराम के पदचिन्हों का दर्शन एवं पूजन भी किया। आपको बता दें श्रीलंका से चली श्री राम वनगमन पथ शोभायात्रा राम मंदिर जन्मभूमि  अयोध्या के लिए निकली है जिसका जगह जगह पर भव्य स्वागत हो रहा है ।श्री राम वन गमन पथ यात्रा श्रीलंका से अयोध्या की भव्य रथ यात्रा का स्वागत  कॉलेज तिराहा बुढार धनपुरी में भव्य स्वागत हेतु जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह , समाजसेवी राजकुमार शरावगी ,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी महामंत्री राम नारायण मिश्रा पंकज सिंह बघेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला, बुढारनगर पालिका उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार, भाजपा नेता दौलत मनमानी श्री कृष्ण गुप्ता ,राहुल त्रिपाठी ध्रुव सोनी ,  कामाख्या राय राघवेंद्र तिवारी विपिन उपाध्याय, लक्ष्मी कांत मिश्रा ,खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह
वही काफी संख्या में महिलाएं एवं लड़कियां लड़के भी  उपस्थित  रहे अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में रखे जाने वाले भगवान श्रीराम के पदचिन्हों का दर्शन एवं पूजन भी किया। शहडोल नगर में जयसिंहनगर  विधायक जय सिंह मरावी भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ,महामंत्री संतोष लोहानी एवं समाजसेवी मुन्ना गौतम अविनाश मिश्रा तथा काफी संख्या में राम भक्त श्री राम के पद चिन्हों  के दर्शन के किये शहडोल शहर में आतिशबाजी के साथ जय श्री राम जय जय श्री राम के लगे नारे राम भक्तों ने भगवान श्री राम वन गमन पथ यात्रा में शामिल होकर सीता राम लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर उतारी आरती साथ में समस्त हिन्दूवादी समाजिक एवं राजनैतिक संगठनों,के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ गणमान्य नागरिक, ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन लाभ लिया अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में रखे जाने वाले भगवान श्रीराम के पदचिन्हों का दर्शन एवं पूजन भी किया। 
इनका कहना है
मध्यप्रदेश वासियों को नये वर्ष शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाये  भगवान श्रीराम 14 वर्ष के बाद  अयोध्या वापसी हुए जिसका लोगों द्वारा अपने खुशियों का इजहार किया ऐसा  प्रतीत होता है कि भगवान श्रीराम आज भी हमारे बीच हैं यह उत्सव पूरे मध्यप्रदेश में एक जन सैलाब के साथ मनाया गया श्री राम जी की भक्ति लोगों के धड़कन में बसा हुआ है  क्या गरीब क्या अमीर किसी में ऐसा भाव नहीं था कि अपने भगवान के रथयात्रा में सम्मिलित ना हो हर वर्ष इसी तरह आयोजित कार्यक्रम पर भगवान श्रीराम का रथ यात्रा निकली जाएगी और सामूहिक रूप कार्यक्रम किया जाएगा वही अखंड ब्राह्मण महासभा समिति मध्य प्रदेश के सदस्यो ने भी इस भक्ती भाव कार्य में सम्मिलित हुए और  भगवान श्री राम नाम के नारो का जयकारा गूंज उठा मध्य प्रदेश के जिलो मे
धार्मिक आयोजन एवं समारोह वैज्ञानिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से पूरी तरह सें सार्थक है। धार्मिक आयोजन सें लोगों में सकारात्मक संदेश जाता हैं। नव वर्ष की हार्दिक बधाई हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री राम जी का जीवन संघर्षों से भरा है जो हमें आध्यात्मिक दृष्टिकोण से संदेश देता है कि जीवन में हमें संघर्ष करना चाहिए जो अपने जीवन में संघर्ष करता है जीत उसी को मिलती हैं श्री राम जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे जय जय श्री राम ।आप सभी संभाग वासियों को नव वर्ष शुभारंभ की हार्दिक शुभ कामनाये जय जय श्री राम

Post a Comment

Previous Post Next Post