जैतपुर विधायिका मनीष सिंह ने सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन
शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत काफी लंबे समय से ग्रामीण रोड की मांग कर रहे थे जिस पर जैतपुर विधानसभा विधायिका श्रीमती मनीषा सिंह ने विभाग के अधिकारियों को कार्य जल्द करवाने का लिए पत्र लिखा गया था जो कि कार्यवाही पर विलम्ब होने के कारण विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जनता की हो रही समस्याओ की जानकारी बताई गई जो कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब आम ग्रामीण जनों की समस्याओ का समाधान हुआ और विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मंडल खैरहा के ग्राम पंचायत बेम्हौरी से धनपुरी सड़क निर्माण लागत राशि 11.62 करोड़ रूपए के कार्य का भूमिपूजन जैतपुर विधानसभा विधायक श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा किया गया। वही बताया गया कि ग्राम पंचायत बेम्हौरी ,धमनी कला एवं ग्राम पंचायत खैरहा मे आवागमन सड़को की सबसे बड़ी समस्या बनी रहती है जिससे आम ग्रामीण जन बेहद परेशान रहते थे जो अब कुछ दिन बाद सड़क का निर्माण होने के कारण समस्या दूर हो जाएंगी वही विधायिका ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से करोड़ो रूपए की सड़क निर्माण लागत की मांग कर ग्रामीण जनों को सौगात दी जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत मंडल खैरहा के राजेंद्र कॉलोनी से धमनी तक सड़क निर्माण लागत राशि 1.80 करोड़ रूपए एवम राजेंद्र गेट से खैरहा तक सड़क लागत राशि 4.45 करोड़ के कार्य किए जायेगे
उपस्थित रहे
भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री दीपक शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय सिंह राघवेंद्र तिवारी, खैरहा मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह मंडल महामंत्री विपिन उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्राम पंचायत के गणमान्य जन सैकड़ों की संख्या मे उपस्थित रहे।
Post a Comment