नगर में जगह-जगह आम जनमानस सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं पुष्पगुच्छ फूल माला से स्वागत किया गया नवनियुक्त राज्यमंत्री का

नवनियुक्त राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

शहडोल– भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया है कि मध्य प्रदेश शासन के नव नियुक्त राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के शहडोल आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश शासन के नवनियुक्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल का शहडोल नगर आगमन पर जस्तंभ चौक सर्किट हाउस सहित नगर में जगह-जगह आम जनमानस सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं पुष्पगुच्छ फूल माला मिठाई खिलाकर अनूपपुर के कोतमा से विधायक मध्य प्रदेश शासन के नव नियुक्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में शहडोल भाजपा कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम रखा गया जहां कार्यक्रम की शुरुआत में मंचासीन अतिथियों द्वारा पार्टी की परंपरा अनुसार भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल का पुष्पगुच्छ साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी जयसिंहनगर क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह व्यौहारी विधायक शरद कोल जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर उदानियां विनोद गुप्ता श्रीमती उर्मिला कटारे, जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, संजीव प्रताप सिंह, शीतल पोद्दार ,जागेंद्र सिंह, सातिक तिवारी, भूपेंद्र मिश्रा, राकेश तिवारी जिला महामंत्री संतोष लोहानी दीपक शर्मा ,मनोज सिंह आर्मो ,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जगवनी, अनिल द्विवेदी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा धर्मेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संतोष लोहानी द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post